कुल्लू के बजौरा स्कूल में टीम सहभागिता के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जनजागरूकता कार्यक
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में मंगलवार को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्था टीम सहभागिता द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भुंतर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के मनोचिकित्सक आकाश वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे की लत और उसके मानसिक, शारीरिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता कपूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा देने में कारगर हैं। इस मौके पर टीम सहभागिता के उपाध्यक्ष राज सिंघानिया भी मौजूद रहे।