फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों के लिए बंद रही अटल टनल रोहतांग

Mon, 01 Apr 2024 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण रविवार को दूसरे दिन भी अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल में 30 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है। बीआरओ ने बर्फ हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को बर्फबारी के कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद हो गई थी।
विज्ञापन

साउथ पोर्टल और धुंधी इलाके में रविवार को भी सुबह बर्फबारी हुई। मौसम खुलते ही बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क संकरी और फिसलन होने के कारण किसी भी प्रकार के पर्यटक वाहन को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ एक पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में धुंधी और अटल टनल के साउथ पोर्टल तक पहुंचे।
बर्फबारी होने से सोलंगनाला और धुंधी का सौंदर्य निखर उठा है। पर्यटकों ने रविवार को सोलंगनाला में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें