फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी में आर्ट ऑफ लिविंग का संस्कार कार्यक्रम शुरू

Thu, 19 Nov 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
शमशी में शुरू हुए आर्ट ऑफ लिविंग का संस्कार कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्कूली बच्चे। आयोजक
विज्ञापन
कुल्लू। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के श्री श्री संस्कार केंद्र ने राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला शमशी में बुधवार का पांच दिवसीय फाउंडेशनल प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम 17 से 21 नवंबर तक चलेगा, जिसमें करीब 50 बच्चे भाग ले रहे हैं। मीडिया कोऑर्डिनेटर कुल्लू सुशांत शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करना है। साथ ही उनमें भारतीय संस्कृति और अच्छे संस्कारों के प्रति रुचि जगाना है। प्रशिक्षक सोनम, कमला बोध और चैतन्य शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बच्चों को नाड़ी शोधन, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्हें प्रेरणादायक कहानियां, पारंपरिक नुस्खे और मंत्रोच्चारण भी सिखाए जा रहे हैं। शिक्षक खेल-खेल में योग, अनुशासन और सकारात्मक सोच की शिक्षा दे रहे हैं। यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सराहनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें