कुल्लू के शाढावाई गोंपा में योग के अडंसवास शिविर के दौरान पहुंची प्रशिक्षक।-संवाद
कुल्लू। शाढ़ाबाई में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से विशेष ध्यान शिविर का आगाज किया गया। इसमें संगीता जैन ने उपस्थित लोगों को ध्यान शिविर करवाया।
आयोजकों के अनुसार शाढ़ाबाई गोंपा में आयोजित किया जा रहा शिविर 27 अप्रैल तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वालों को हर दिन ध्यान और योग साधना करवाई जाएगी। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज के दौर में मानसिक तनाव से लोगों को बाहर निकालना है। तरह तरह की बीमारियों से स्वस्थ रखना भी है। लिहाजा, बुधवार शाम के समय इस एडवांस ध्यान शिविर का आगाज किया गया है। संवाद