फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नवोदय में प्रवेश के लिए 30 तक करेें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिला कुल्लू के वे अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं, वे कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर संबंधित लिंक उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें