कुल्लू। महाविद्यालयों में अब सात सितंबर तक प्रवेश मिलेगा। जो विद्यार्थी किसी कारणवश यूजी कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पाए हैं, उनके लिए राहत की बात है। प्रवेश उन्हीं विषयों में मिलेगा, जिनमें सीटें उपलब्ध होंगी। प्रवेश की तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। प्रदेश और जिले में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें और नेटवर्क की समस्या रही है।
उन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय ने प्रवेश की तिथियों को दोबारा बढ़ाया है। अब विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से सात सितंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिले के चारों महाविद्यालयों में रिक्त सीटों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कुल्लू काॅलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी सात सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद