फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क, बिजली और स्वास्थ्य के मुद्दों पर मांगा जवाब

Fri, 10 Mar 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद के सभागार में शुक्रवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में सड़कों की हालत, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सहित अन्य मुद्दे गूंजे। जिला परिषद के सदस्यों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समस्याओं को लेकर जवाब मांगे।
विज्ञापन

बैठक में जिला परिषद सदस्य मान सिंह ने गाड़ागुशैणी से दलवाड़ सड़क को लेकर जवाब मांगा कि पिछले पांच सालों से लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण क्यों नहीं कर रहा है।
सड़क के निर्माण से बंजार और गाड़ागुशैणी की दूरी 28 से घटकर 18 किलोमीटर रह जाएगी। उन्होंने पूर्व सरकार की ओर से एचआरटीसी सब डिपो खोलने की घोषणा को पूरा न करने पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन

इसके साथ उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल बंजार में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बंजार से कुल्लू अस्पताल आना पड़ रहा है।
जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर ने सवाल किया कि आनी खंड के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में खाली पदों को क्यों नहीं भरा जा रहा है। इसके साथ जिला परिषद के अन्य सदस्यों ने भी सवाल किए।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कुल्लू जिला को आदर्श कुल्लू बनाना है, इस दिशा में प्रयास चल रहा है। इस दौरान एडीएम प्रशांत सरकैक, जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, दीपिका भारती, रेखा गुलेरिया आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें