फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू के रामशिला से अन्न त्याग यात्रा आज से

Tue, 13 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबो​धित करते हुए देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर।
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन की मांग लेकर बुधवार से कुल्लू के रामशिला से अन्न-त्याग तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कुल्लू, मंडी सहित छह जिलों से होकर यह यात्रा 22 फरवरी को शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन

देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू में एक प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार ने छह महीने के अंदर सवर्ण आयोग के गठन का आश्वासन दिया था। अब सरकार को याद नहीं है। अगर सरकार उनकी मांगों को मानती है तो स्वागत किया जाएगा अन्यथा 22 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में पहले दिन प्रदेशभर से 50 लोग शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले किसी तरह का अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भांग और अफीम की खेती को लाइसेंस के आधार पर सरकार अनुमति प्रदान करे। इसमें पूरे प्रदेश के किसानों को शामिल किया जाए। कहा कि सड़कों पर गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों के हित में सरकार काम करे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, विकास शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें