फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंसारी स्कूल भवन के लिए बजट न मिलने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के हाई स्कूल चंसारी के अभिभावकों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। स्कूल के निर्माणाधीन भवन के लिए शेष हुई राशि जारी नहीं हुई है। पिछले साल जुलाई में आई आपदा के दौरान स्कूल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था जबकि नया अभी तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में हाई स्कूल को एक निजी भवन में चलाना पड़ रहा है लेकिन बजट न मिलने से निर्माणाधीन भवन का काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

123 विद्यार्थियों के अभिभावकों में राशि जारी न होने से नाराजगी है। हालांकि ग्रामीण मसले को लेकर एक माह पहले उपायुक्त से मिले थे। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हाई स्कूल चंसारी की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दविंद्र शर्मा ने कहा कि हाई स्कूल निजी भवन में चल रहा है। निजी भवन सिर्फ 31 मार्च, 2024 तक ही लिया गया है। इस बीच अगर स्कूल के नए भवन में बच्चों को बैठाने की व्यवस्था नहीं होती है तो परेशानी बढ़ सकती है। जल्द एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर उपायुक्त से मिलेगा। इस दौरान प्रशासन से समस्या को हल करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें