फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में स्थित जनजातीय संग्रहालय सभागार में 26 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी मुख्यातिथि और शिक्षा उपनिदेशक सतीश कोड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होगा। इसमें छात्र-छात्राएं सुबह 08:30 से 10:30 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अमर उजाला एवं बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब पंजाब, मिनर्बा घुमारवीं (बिलासपुर), नालंदा कॅरियर इंस्टीट्यूट कुल्लू, क्रिश्चिन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर, चामुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मौहल, न्यूक्लियस स्कूल मौहल, एंबिशन क्लासेस मौहल व भुवनेश्वरी फूड कॉर्नर (होटल वैशाली) सह प्रायोजक होंगे। संवाद
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें