फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए प्लाटों का आवंटन अक्तूबर के पहले हफ्ते में

Fri, 01 Sep 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें दशहरा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्टाल के लिए प्लॉट आवंटन अक्तूबर के पहले हफ्ते में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

तंबोला को रथ मैदान में चलाया जाएगा। फूड कोर्ट के लिए स्टाल आवंटन 50 प्रतिशत खुली बोली से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रेहड़ी फड़ी और तंबोला सात दिनों के बाद लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला केंद्र में समय न मिलने वाले कलाकारों के लिए प्रदर्शनी मैदान में एक अतिरिक्त मंच की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में लिए जाएंगे। इसके अलावा 15 देशों के कलाकार भी भाग लेंगे। दशहरा में सांस्कृतिक परेड और कुल्लू कार्निवाल का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परेड शुभारंभ के दूसरे दिन आयोजित होगी।
विज्ञापन

कुल्लू कार्निवाल समापन समारोह के दिन आयोजित किया जाएगा। कानून व्यवस्था सुचारु बनाने में पुलिस, होमगार्ड के साथ एनएसएस के स्वयंसेवी भी अपनी भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा और सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें