उदयपुर(लाहौल-स्पीति)। घाटी के अग्निवीर जवान की सियाचिन में अचानक तबीयत खराब होने मौत हो गई। 21 वर्षीय अरुण कुमार लद्दाख स्काउट में तीन साल पहले अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह परिजनों को दूरभाष से सूचना मिली कि अरुण कुमार की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जवान अरुण कुमार के पिता जय सिंह और माता शांति को रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और मंगवार को उनका पार्थिव देह लाहौल लाया जाएगा, जहां पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं और साथ में आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की है।