फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई : रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। जिभी और बंजार में पर्यटन गतिविधियों का पर्यटन विभाग ने जायजा लिया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने विभिन्न पर्यटन इकाइयों, होमस्टे, होटल और साहसिक पर्यटन गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीरवार को पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। सभी पर्यटन गतिविधियां निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि कुछ स्थानों पर बिना अनुमति और नियमों के विपरीत व्यावसायिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन पाया गया है। बिना पंजीकरण और नियमों का उल्लंघन कर चल रही पर्यटन इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी होटल, होम स्टे और अन्य पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संचालक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें