फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काजा में अपहरण और दुष्कर्म का आरोप

Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों पर पोक्सो एक्ट में दर्ज किया केस
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/काजा। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के पुलिस थाना काजा के तहत एक नाबालिग का अपहरण करने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्यकारी पुलिस अधीक्षक रश्मि शर्मा ने कहा कि पीड़ित का बयान बीएनएसएस-2023 की धारा 183 (1) के तहत न्यायालय की ओर से दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। कार्यकारी एसपी रश्मि शर्मा ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। पुलिस की जांच में सहयोग करें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें