फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली-लेह हाईवे पर तांदी के समीप गिरा सीमेंट से लदा ट्रक

Fri, 17 Oct 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली लेह हाईवे में मूलिंग पुल के समीप सड़क से नीचे गिरा ट्रक, इसमें एक चालक घायल हुआ है 
विज्ञापन
पुलिस के दो कांस्टेबलों ने घायल चालक की बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह हाईवे पर तांदी के समीप सीमेंट से भरा ट्रक सड़क से लुढ़कने से चालक घायल हो गया है।
पुलिस के दो जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में पहुंचाया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मनाली से लाहौल की तरफ जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक शुक्रवार दोपहर को मूलिंग पुल के समीप सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गया। इसमें फरहान अली 25 पुत्र शौकत अली, निवासी चलोग, तहसील बानी, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कांस्टेबल पुनीत राणा और कांस्टेबल विजेश तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रक से निकाला गया। दोनों पुलिस कर्मियों ने घायल को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया। पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायल की जान बच गई। इस मानवीय कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने दोनों जवानों की सराहना की है। उधर, एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें