कुल्लू/बंजार। बंजार की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाटीबीड़ के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। घटना दिवाली के दिन शाम करीब 5:45 बजे की है।
पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंजार से थाटीबीड़ की तरफ जा रही कार थाटीबीड़ स्कूल के पास हादसे का शिकार हो गई। स्कूल के पास एक अन्य वाहन को पास देते समय सड़क का डंगा गिर गया।
इससे कार 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें खेमन ठाकुर (17) पुत्र ध्यान सिंह गांव घमीर, थाटीबीड़, बंजार, जतिन कुमार (17) पुत्र केहर सिंह गांव शिकारी, थाटीबीड़ तहसील बंजार, तरुण (15) पुत्र खूब राम गांव कौशा तहसील सैंज, कुल्लू, ध्यान सिंह (45) पुत्र ठाकर दास गांव घमीर डाकघर थाटीबाड़, बंजार और पुने राम (31) पुत्र रूपचंद गांव एवं डाकघर थाटीबीड़ तहसील बंजार घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क तक लाया और उपचार के लिए बंजार अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तरुण और ध्यान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद