फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाय लेने गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 31 May 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते से नीचे मृत अवस्था में पड़े मिले शपनील के फतेह चंद
विज्ञापन

बीएनएसएस की धारा 194 के तहत पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 29 मई देर शाम को फतेह चंद 56 पुत्र संगत राम निवासी शपनील डाकघर अनाहत तहसील बंजार जिला कुल्लू घर से वीमू जंगल की तरफ अपनी गाय लेने गए थे। अंधेरा होने पर वापस नहीं आए तो भाई दिले राम और स्थानीय गांववासी उन्हें ढूंढने वीमू जंगल की तरफ चले गए। अंधेरा होने के कारण फतेहचंद का पता नहीं चल पाया। 30 मई को फिर से परिवार के लोग गांव वालों के साथ लापता फतेह चंद को ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में वह एक जगह करीब 20 फीट नीचे गिरे हुए मिले। उनकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी बंजार पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के शव परिवार को सौंप दिया गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें