फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैंक से लिया पौने पांच का लोन न चुकाने पर केस दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाहौल-स्पीति और कुल्लू की अदालत ने दिए आदेश
विज्ञापन

एसबीआई की ढालपुर शाखा ने महिला पर लगाया है धोखाधड़ी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाहौल-स्पीति एवं कुल्लू की अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ की ढालपुर शाखा की ओर से एक महिला के खिलाफ राशि के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बैंक के अनुसार आरोपी महिला ने अक्तूबर 2023 को 4,75,000 रुपये का ऋण लिया था। इसमें सीसी लिमिट और टर्म लोन शामिल था। ऋण राशि मशीनरी और कच्चा माल खरीदने के लिए जारी की गई थी लेकिन जब इसका निरीक्षण किया तो इकाई बंद पाई गई। आरोपी की ओर से किस्तों का भुगतान न करने पर खाता को मई 2024 को एनपीए घोषित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर सदर थाना कुल्लू में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें