फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोंधला में 500 पौधों से तैयार होगी ब्लूबेरी की फसल

विज्ञापन
लाहौल में उपायुक्त किरण भड़ाना ब्लूबेरी के पौधों की निरीक्षण करती हुई।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में ब्लूबेरी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बागवानी विभाग ने नई पहल की है। चंद्रा घाटी के गोंधला में प्रगतिशील बागवान प्रताप चंद ने 500 वर्ग फीट के पॉलीहाउस में ब्लूबेरी के 500 पौधे तैयार किए हैं। इन पौधों पर वर्ष 2028 तक फल आने की उम्मीद है। बुधवार को उपायुक्त किरण भड़ाना ने ब्लूबेरी के इस अग्रिम पंक्ति स्थल का विधिवत शुभारंभ किया। इसे तैयार करने में करीब 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं। बागवानी विभाग की ओर से बागवान को 9 लाख 37 हजार 500 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि कम भूमि में अधिक उत्पादन की दिशा में यह एक बेहतर उदाहरण है। इससे क्षेत्र के अन्य बागवानों को भी ब्लूबेरी की खेती के लिए प्रेरणा मिल सकती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस अग्रिम पंक्ति स्थल का अवलोकन कर ब्लूबेरी की बागवानी के लिए प्रेरित होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इच्छुक बागवानों को इस दिशा में बागवानी विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें