कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू ने ग्राम पंचायतों में अनुबंध पर नियुक्त पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों को पंचायतों में कई कार्य करने पड़ते हैं, जबकि सभी विभागों में अलग-अलग कार्य के लिए क्लर्क होते हैं। पंचायत सचिव मनरेगा, वाटरशैड, मिड हिमालय, जिला परिषद, पंचायत समिति, टीएससी, एमपी, एलएडी, अकाउंट, जन्म-मृत्यु, शादी पंजीकरण, अतिरिक्त निर्वाचन, बीएलओ, ग्राम सभाओं का रिकार्ड, बीपीएल प्रमाण पत्र, परिवार नकल, चरित्र प्रमाण पत्र, बेरोजगार प्रमाण पत्र जैसे कार्य करते हैं। लेकिन, आज तक इन्हें नियमित नहीं किया गया है। 26 जनवरी, 15 अगस्त और दो अक्तूबर के दिन पंचायत कार्यालय खुले ही रहते हैं। पूर्व सरकार की अनुबंध नीतियों में कई खामियां है, जिन्हें ठीक किया जाना चाहिए। महासंघ के जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकु र, वरिष्ठ उप प्रधान अमर चंद ठाकुर, मुख्य सलाहकार नोरबू बौद्ध और महासचिव भादर चंद ने मांग की है कि पंचायत सचिवों और सहायकों को पांच साल बाद नियमित किया जाए। सभी विभागों में छह साल बाद कर्मचारियों को नियमित किया जाता है, लेकिन पंचायत सचिव और सहायक चौदह वर्ष बाद भी नियमित नहीं हो पाए हैं। महासंघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।