फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहकावे में न आएं कर्मचारी : जोगटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि कुल्लू जिले में कुछ स्वयंभू नेता पद की चाह में कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में नेता अपने स्वार्थ के लिए कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील की है कि कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर हैं और वही रहेंगे। जोगटा ने साफ किया है कि प्रदेश में सभी कर्मचारी गुटों को साथ लिया गया है, जिस कारण अब सभी कर्मचारी एक हैं। इसी कड़ी में कुल्लू में भी सभी गुटों को एक किया गया था। इसी कड़ी में एलआर गुलशन को कार्यकारी अध्यक्ष का पद उनकी मांग पर दिया गया था लेकिन अब वह अपने स्वार्थ के लिए कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि वह कर्मचारियों का भला न चाह कर अपना भला चाह रहे हैं। जोगटा ने साफ किया है अगर इसी प्रकार से अनुशासन को तोड़ा गया तो राज्य माहसंघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कर्मचारियों को साफ कर दिया है कि महासंघ का कोई अधिवेशन कुल्लू में 31 अक्तूबर को नहीं है। कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर का कहना है कि गुलशन को कर्मचारियों की एकता रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि वह चार सितंबर को उनके पास बारह कर्मचारियों के साथ समझौते के लिए पहुंचे, वहीं छह अक्तूबर को लिखित समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें