फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज में कैसे पढ़ पाएंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। बंजार घाटी के गुशैणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलवारी और श्रीकोट के छात्र कम रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में लोगों को काफी समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव कलवारी, सेरी, गदियाहरा, रेहड़, छोउ, देशा, सआलगा आदि गांवों के ग्रामीण लो वोल्टेज में अपना गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। एक ट्रांसफार्मर पर बहुत अधिक लोड रहता है, जिससे रोशनी से जगमगाने वाले बल्ब पूरी रोशनी नहीं दे पाते हैं। इस संबंध में लोगों ने कई बार विभाग को सूचित किया हुआ है, लेकिन आज तक लोगों की मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। ग्रामीण कृष्ण चंद, चुन्नी लाल, ज्ञान चंद, ऋषि ठाकुर आदि ने कहा कि तीन सालों से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के कारण उनके बच्चों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा विभाग को आगाह करते हुए कहा है कि अगर नवंबर के पहले सप्ताह तक लोगों की समस्या का हल नहीं हुआ तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के बंजार के एसडीओ एनके मनचंदा ने कहा कि क्षेत्र में तीन फेस की तारें बिछाई जाएंगी। बिजली की तारें उपलब्ध नहीं होने से काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द बिजली की तीन फे स की लाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें