फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। देश की बाह्या और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए शहीद हुए पुलिस, होमगार्ड व अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और जवानों को बिलासपुर पुलिस लाइन में याद किया गया। इस मौके पर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शहीदी दिवस पर देश की खातिर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद जवानों की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर देश में अर्धसैनिक बलों, पुलिस व होमगार्ड के 650 के लगभग अधिकारी और जवानों ने अपना कर्तव्य से निभाते हुए अपने बहुमूल्य प्राणों को न्योछावर किया। कार्यक्रम में पुलिस जवानोें ने शहीदों को सलामी देकर नमन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र कंवर व उपस्थित जवानों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करके उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी पुरुषोत्तम लाल ने भी शहीदों श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें