फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में 50 फीसदी अंकों की शर्त हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। टीजीटी आर्ट्स संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को संघ अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा से मिला। संघ अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीआरसीसी की नियुक्ति के लिए जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं, वे बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं हैं। बीए और बीएड में 50 फीसदी अंकों की शर्त को जोड़कर 90 प्रतिशत अध्यापकों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखने की साजिश की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि विभाग ने मुख्याध्यापक की सीधी भर्ती में अंकाें की शर्त को अपनाया था जिससे पंद्रह हजार टीजीटी अध्यापक चयन प्रक्रिया में भाग ही नहीं ले सके। संघ ने मांग करते हुए कि जिला स्तर डीआइईटी के प्राध्यापक जो जिला समन्वयक के रूप में कार्यक्रमों का संचालन करते हैं, सरकार ने इनके लिए कोई अंकों की शर्त नहीं रखी है। जबकि, निचले स्तर पर खंड समन्वयक के लिए अंकों की शर्त थोप दी गई है, जो इस कैडर के साथ अन्याय है। संघ ने मांग करते हुए कहा कि इन शर्तों को तुरंत हटाया जाए। दस वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके अध्यापकों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार दिया जाए। आएपी रूल्स के तहत पुराने टीचरों पर नए नियम लागू नहीं किए जाएं। वहीं, मुख्याध्यापक की प्रमोशन के लिए विकल्प न लिया जाए। इस दौरान श्याम लाल, दर्शन सिंह और कैलाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें