कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर रवाना कर दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि मणिकर्ण के तोष गांव के समीप कृटला में एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीपीआरसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शख्स की पहचान भुंतर के साथ जछणी निवासी तीर्थ राम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा की मौत के कारणाें का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।