फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रायसन के समीप सड़क पर कार पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात कार में सवार होकर चार युवक मनाली की ओर जा रहे थे। जब वह रायसन के समीप पहुंचे तो अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। चालक ने गाय को टक्कर से बचाने के लिए ब्रेक लगाई, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हादसा गाय के अचानक सामने आने से पेश आया है। हादसे में मारे गए युवक की पहचान शिमला चिड़गांव के दोगरी मथाना के नवजोत (18) के रूप में हुई है। जबकि, कार में सवार अन्य युवकाें की पहचान चालक अंकित, दिनेश और यक्ष के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें