फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में बारिश, रोहतांग में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/कुल्लू। रोहतांग दर्रा पर हल्के हिमपात के बाद लाहौल घाटी में पारा सामान्य से करीब चार डिग्री तक लुढ़क गया है। मंगलवार को लाहौल घाटी में दिनभर मौसम खराब रहा, जबकि रोहतांग से सटे कोकसर में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा पर करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ बारी हुई है। हालांकि, खराब मौसम के बीच मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है। इधर, मौसम के करवट बदलने से चंद्रावैली के किसानों की चिंता बढ़ गई है। कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान रतन बौद्ध ने बताया कि इलाके के कई किसानों ने नगदी फसलों को अभी तक मंडियों के लिए रवाना नहीं किया है। जबकि, कई किसानों की खेतों में गोभी की फसल खड़ी है। वहीं, घाटी के लोगों ने अभी तक कुल्लू मनाली से सर्दियों से राशन का कोटा नहीं लिया है। उन्हाेंने बताया कि घाटी में बारिश और रोहतांग दर्रा में बर्फ गिरने से न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने इस बार रोहतांग दर्रा को दिसंबर के अंत तक बहाल रखने के बीआरओ को निर्देश जारी किए हैं। दर्रा में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी को देखते हुए लाहौलियों को रोहतांग दर्रा बंद होने का खौफ सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें