खराहल (कुल्लू)। जिले के किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रसार केंद्रों में गंदम और मटर का बीज किफायती दरों पर मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा महकमे ने पूरा खाका तैयार कर बीज को बेचने की कवायद शुुरू कर दी है। गंदम बीज 1310 और मटर बीज 815 क्ंिवटल कृषि महकमे के पास पहुंच चुका है। तमाम बीज का वितरण जिला के हर ब्लॉक में किया जाएगा। गेहूं बीज एचपीडब्ल्यू 236 एक हजार क्ंिवटल, जबकि डीवीडब्ल्यू 62150 गंदम 310 क्विंटल यूपी से पहुंच चुका है। विभाग ने मटर बीज की दो किस्मों को मंगवाया है। आजाद पी-वन और पी-3 किस्मों को किसानों को कि फायती दरों पर मुहैया करवाया जाएगा। आजाद पी-1 को 55 रुपये प्रतिकिलो और आजाद-3 का बीज 63 रुपये प्रतिकिलो की दर से आवंटित किया जाएगा। कृषि विकास अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता ने कहा कि एससी और एसटी वर्ग के किसानों को बजट के हिसाब से 20 फीसदी सब्सिडी के तहत मटर बीज दिया जाएगा। गंदम का बीज तमाम केंद्रों में 14 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रों में पालक और शलजम बीज को भी मुहैया करवाया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक बीआर शर्मा ने कहा कि गंदम की 1310 क्विंटल की दो किस्में मंगवाई हैं। मटर बीज 810 क्विंटल आजाद पी-1 और पी-3 को किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान इन बीजों को हर कृषि प्रसार केंद्रों से किफायती कीमतों में खरीद कर उम्दा उत्पादन करें।