फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी में बहाल रहेंगी लाहौल की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के लोगों को अब भारी बर्फबारी के बीच भी बस सेवा मुहैया होगी। लोग बर्फबारी के बीच जिला मुख्यालय केलांग और उपमंडल उदयपुर में आवाजाही कर सकते हैं। इस बार सीमा सड़क संगठन सर्दियों के दिनों में भी लाहौल घाटी की सड़कों को बहाल रखने का प्रयास करेगा। सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन ने बर्फबारी के दिनों यहां के लोगों की समस्याओं को देखते हुए घाटी के भीतर के मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से लाहौल घाटी के लोग बेहद खुश हैं। सड़कें बहाल रहने से टैक्सी चालकों के भी बारे न्यारे हो जाएंगे। खासकर सर्दियों के दिनों में बर्फबारी के बीच लाहौल के लोगों का जीवन मुश्किलों भरा रहता है। बर्फबारी के चलते लोग घरों में ही दुबक कर रहने को विवश हो जाते हैं। कोई बीमार पड़ जाए तो उन्हें जिला अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जा सकता। अब सर्दियों के दिनों यहां के सड़क मार्ग यातायात के लिए बहाल रखना लाहौल घाटी के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं। लोग पहले सर्दियों के दिनों में जहां जरूरी काम होते हुए भी पांच माह तक जिला मुख्यालय और उपमंडल नहीं पहुंच पाते थे, अब लोगों को इसमें भी सहूलियत होगी। लोग बर्फबारी के दिनों में भी लाहौल के जिला मुख्यालय और उपमंडल की आवाजाही कर सकेंगे। घाटी के लोगों राम लाल, सुमित, भाग चंद, हीरा नंद, ओम प्रकार और राकेश ने जिला प्रशासन तथा सीमा सड़क संगठन के इस फैसले का स्वागत किया है। बताया कि सर्दियों के दिनों में मार्ग बहाल रहने से लोगों को काफी फायदा होगा। डीसी एसएस गुलेरिया ने भी बर्फबारी के दिनों में लाहौल की मुख्य सड़कें यातायात के बहाल रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें