फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड का टेस्टिंग कैंप तेइस से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय टेस्टिंग कैंप बिलासपुर जिला के शाहतलाई में लगेगा। कैंप में कुल्लू जिला से करीब 50 स्काउट और 50 गाइड भाग लेंगे। स्काउट एंड गाइड के कुल्लू जिला के डीओसी मनोहर लाल ठाकुर, संयुक्त सचिव चंद्र कांत और कार्यालय सचिव अशोक कुमार ने बताया कि जिन स्काउट गाइडों ने गत वर्ष में तृतीय सोपान जिला स्तर पर पास किया है, वही स्काउट गाइड इस टेस्टिंग कैंप में भेजे जाएंगे। इनकी आयु 14 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्काउट की टेस्टिंग 23 से 27 मई तक और गाइडों की टेस्टिंग 29 मई से 2 जून तक होगी। इसके लिए विशेष बैठक जिला स्तर पर 15 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें