कर्म सिंह को बनाया जिला कुल्लू का अध्यक्ष
ऑल इंडिया कांग्रेस मंच के प्रदेशाध्यक्ष ने दी नियुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के युवा कांग्रेसी कर्म सिंह ठाकुर को ऑल इंडिया कांग्रेस संघ जिला कुल्लू का अध्यक्ष बनाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह ने नियुक्ति करते हुए जिला की कार्यकारिणी के कुछ महत्वपूर्ण पदों की भी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कर्म सिंह ठाकुर को जिला कुल्लू अध्यक्ष चुना है। इसके अलावा किशोरी लाल, शांता कुमार, तेजा ठाकुर और कमल कांत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रताप ठाकुर, हरि कौशल और तारा चंद को महासचिव की जिम्मेदारी दी है, जबकि ओम प्रकाश, ताज ठाकुर और संजय ठाकुर को सचिव बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस मंच के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कर्म सिंह ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, वे इसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मलिक, प्रदेश अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कुल्लू की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।