फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ जवान को बचाने वाले होंगे सम्मानित: गोविंद सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरओ जवान को बचाने वाले होंगे सम्मानित : गोविंद
विज्ञापन

हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जवान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। रोहतांग सुरंग निर्माण स्थल पर शनिवार को हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे बीआरओ के जवान समेत तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय बचाव दल, बीआरओ के जवानों और अन्य लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय दिया है। वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने स्थानीय बचाव दल, बीआरओ जवानों और इस रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी तत्परता और साहस के कारण ही बीआरओ के एक जवान की जिंदगी बच पाई। उन्होंने कहा कि कई फीट बर्फ के नीचे दब जाने के बाद भी बचाव अभियान से जुड़े लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ जवान को सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल में अचानक हिमस्खलन हो गया था, जिसमें बीआरओ जवान समेत तीन लोग चपेट में आ गए। दो लोग जद्दोजहद के बाद बाहर निकल आए थे, लेकिन एक जवान करीब चार फीट बर्फ में लापता हो गया था। उसे कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने सुरक्षित निकाल दिया। अब जवान सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें