अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में एसएफआई ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। एसएफआई की बंजार इकाई ने मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा के माध्यम से विवि प्रशासन को ज्ञापन भेजा है। पूर्व एसएफआई जिलाध्यक्ष छापे राम ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से छात्र संगठन ने महाविद्यालय की समस्याओं विज्ञान भवन का निर्माण कार्य, छात्रावास के निर्माण कार्य, नियमित सफाई व्यवस्था, पुराने और फटे हुए ब्लैक बोर्ड को बदलने तथा महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया है कि अगर समय रहते एसएफआई की मांगों पर गौर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बंजार इकाई अध्यक्ष पन्ना लाल, सचिव रिंकू, विरेंद्र, निशू, उर्मिला, निशा, रंजना, कांता, रमन, सीमा, वर्षा, तनु, छवि राम, मनु, देशू, किरन कुमारी, जॉनी, चमन लाल, दूले सिंह मौजूद रहे।