स्वार। ग्राम पंचायत हरदासपुर कोठरा के ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर झूठी शिकायतें दबंग, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र की ग्रामपंचायत हरदासपुर कोठरा के ग्राम पंचायत तोता राम लोधी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा जिसमें आरोप लगाया गया है कि जबसे वह प्रधान बना है। गांव के दबंग जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं वह लगातार झूठी शिकायतें कर छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि उनकी ग्रामपंचायत ग्राम सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित भी हो चुकी है। पत्र में जांच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है ।