फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच 75 लोगों ने आरपार किया जलोड़ी दर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी में 75 लोगों ने आरपार किया जलोड़ी दर्रा
विज्ञापन

शीतलहर में पांच किमी तक पैदल चले महिला और बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। समुद्रतल से 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को बर्फबारी के बीच 75 लोगों ने आरपार किया है। बर्फ के फाहों में महिला और बच्चों ने पांच किलोमीटर तक पैदल कदमताल की। निगम की बसें सोझा तक ही जा सकी हैं। दर्रा के आसपास मौसम खराब रहने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने औट-आनी-सैंज एनएच-305 से बर्फ हटाने का कार्य शुरू नहीं किया। हाईवे के करीब पांच किलोमीटर दायरे तक बर्फ पड़ने से जलोड़ी दर्रा आरपार करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार सुबह जलोड़ी दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी के बीच शीतलहर में 75 लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य का रुख करना पड़ा। इसमें कई बच्चे और महिला भी शामिल थे। दर्रा होकर पैदल गए धर्मपाल वर्मा, पिंकी देवी, नीरज वर्मा, ध्यान सिंह, रमेश ठाकुर, गोविंद सिंह, दुनी चंद, संगत राम, राम लाल तथा दिवान सिंह ने कहा कि उन्हें सोझा से लेकर जलोड़ी दर्रा तक बर्फ के फाहों में पैदल ही आना पड़ा। उन्हें शीतलहर और कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। उधर, एनएच हाइवे-305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि मौसम खुलते ही जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने लोगों और पर्यटकों से मौसम को भांपकर ही दर्रा को आरपार करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें