फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध केमिस्टों को सम्मानित करेगा दवा विक्रेता संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मौहल/पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला दवा विक्रेता संघ कुल्लू की आम सभा रविवार को कटराईं में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान ऋषभ कालिया ने की। इस दौरान पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया गया और नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की। प्रधान ऋषभ कालिया ने कहा कि संघ दवा विक्रेताओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। सामाजिक क्षेत्र में संघ रक्तदान शिविरों का भी आयोजन समय-समय पर करता है। कहा कि संघ स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर तालमेल बनाए हुए है और विभाग के समक्ष दवा विक्रेताओं के मुद्दे उठाए जाएंगे। संघ के कोषाध्यक्ष अमन भल्ला ने बताया कि संघ जल्द ही बुजुर्ग केमिस्टों को सम्मानित करेगा। इसमें सुंदर लाल गुप्ता, नगीन चंद, श्याम सिंह, भुवनेश्वर शर्मा, रविंद्र सूद, नागेश्वर शर्मा, संतोष गौड़, अमरनाथ वर्मा, अश्वनी ठाकुर, नीमा देवी व सतपाल चौहान शामिल हैं। इस दौरान ड्रग सूचना सेंटर के उपाध्यक्ष सुरिंद्र नड्डा, आशुतोष शर्मा, रवि कांत मराठा, सह सचिव हेमंत शर्मा, मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, दवा विक्रेता प्रदीप चौधरी, दीपक चौहान, दिनेश सिंह, मनोज चौधरी, सुंदर गुप्ता, लीला प्रकाश, नगीन चंद ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर, जितेंद्र जम्वाल, जतिन गुप्ता, सचिन चौधरी, भूपेंद्र जम्वाल, संतोष गौड़, वंदना ठाकुर और विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें