फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के तरानों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने ये वतन उनको नमन... समूहगान पेश किया। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद कुल्लू साइंस स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर वंदे मातरम नृत्य नाटक पेश किया। डीएवी मौहल के छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य श्रेष्ठ कला संगम गांधीनगर के दल ने यह देश है वीर जवानों... पर एक नृत्य नाटिका पेश कर देशभक्ति की भावना को उजागर किया। एलएमएस स्कूल ढालपुर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के तरानों पर नृत्य पेश किया। सुल्तानपुर के कन्या स्कूल की छात्राओं ने केरल का थिरूपाथिरा काली नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। कुल्लवी नाटी पर मुख्यातिथि अनिल शर्मा के साथ विधायक सुरेंद्र शौरी भी झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें