कुल्लू में विधानसभा चुनावों के लिए पोस्टल वोटिग करती बुजुर्ग महिला।-संवाद
- फोटो : Kullu
किुल्लू। जिले में 80 साल से बड़े और दिव्यांग मतदाताओं के घरद्वार मतदान करवाए जा रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने 40 मतदान दलों को जिम्मा सौंपा है। यह दल अपने संबंधित क्षेत्रों में जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान करवा रहे हैं।
अब तक जिले में 787 पात्र लोग घरद्वार पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग 9,054 मतदाता हैं। इनमें से 3,281 मतदाताओं ने घर पर से ही फॉर्म 12-डी से मतदान करने की सहमति दी थी।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा 40 मतदान दलों का गठन किया गया है। इन दलों में पांच अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। मतदान पारदर्शिता पूर्ण रहे, इसके लिए मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मनाली में 11, कुल्लू में 11, बंजार में 10 तथा आनी में आठ दल मतदान प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं। जिले में अब तक 787 दिव्यांगजनों और 80 वर्ष से अधिक आयु वालों पात्र मतदाताओं ने अपने घर से मतदान किया है।