कुल्लू के बटाहर स्कूल में कराटे डू की येलो बेल्ट परीक्षा में अपने करतब दिखाते विद्यार्थी।
कुल्लू। हिमालयन बुद्धिष्ट स्कूल बटाहर में कराटे डू की येलो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश गोजू रियू कराटे डू की ओर से आयोजित येलो बेल्ट की परीक्षा में स्कूल के 73 बच्चों ने भाग लिया।
सभी छात्र खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर येलो बेल्ट परीक्षा को पास किया। सेनसाई नारायण ठाकुर की देखरेख में आयोजित की गई परीक्षा में बच्चों ने बेसिक और काता कुमिते की कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों को प्रभावित किया।
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य पालकी ठाकुर ने सभी येलो बेल्ट प्राप्त प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक सुरेश नेगी भी मौजूद रहे। संवाद