मनाली के प्रतिबंधित माल रोड पर घुसा पर्यटक वाहन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के प्रतिबंधित माल रोड पर बुधवार को पंजाब से आए सैलानी वाहन लेकर पहुंच गए।
पर्यटकों और आम लोगों से भरे मालरोड में एकाएक पंजाब नंबर की गाड़ी आने से लोगों में अफरा तफरी मच गई है। माल रोड पर गाड़ी आने से आसपास के लोग भी हैरान हो गए। मनाली ट्रैफिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि मनाली के माल रोड की गली से एक पर्यटक वाहन मालरोड में आ घुसा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को रोका और गाड़ी को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी को माल रोड में चलाने पर पुलिस ने वाहन को 500 रुपये का जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि मालरोड वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंध है। ऐसे में जो भी इसका उल्लंघन करेगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।