फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति में जाम हुए हैंडपंप, गर्म पानी डालने पर चलाए जा रहे पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीति में हैंडपंप जाम, गर्म पानी डाल कर चलाए जा रहे पंप
विज्ञापन

माइनस डिग्री तापमान में लोगों को नसीब नहीं हो रहा पानी
घाटी में 250 हैंडपंपों को चलाने को लगाए हैं 56 विद्युत मोटर पंप
क्याटो और मोरंग गांव को छोड़कर स्पीति के पेश आई समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र की स्पीति घाटी के लोगों को सर्दियों में माइनस तापमान के बीच पीने का पानी भी आसानी से नसीब नहीं हो रहा है। स्पीति कीलोसर पंचायत के क्याटो और हल पंचायत के मोरंग गांव को छोड़कर वहां के सभी गांवों में सर्दियों के दिनों पीने के पानी की परेशान होना पड़ता है। माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में आईपीएच महकमे की ओर से लगाए गए नल जाम होने लगे हैं। ऐसे में यहां के लोगों को सर्दियों के मौसम में हैंडपंप का पानी लेने के लिए पहले 40 डिग्री सेंटीग्रेड उबला पानी हैंडपंप में डालना पड़ता है। उसके बाद हैंडपंप से लोग पानी भर पाते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बीच इस तरह की दिक्कत स्पीति घाटी के लोगों के लिए अब आम बात हो गई है। 80 घरों की आबादी वाली लोसर पंचायत में आईपीएच के 30 हैंडपंप के साथ तीन विद्युत संचालित मोटर लगाए हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें पहले 40 डिग्री सेंटीग्रेड उबला पानी हैंडपंप में डालना पड़ता है। 14 पंचायतों वाली स्पीति घाटी में प्रदेश सरकार ने पानी की समस्या को देखते हुए 250 हैंडपंप के साथ 56 विद्युत संचालित मोटर भी लगा रखे हैं। लोसर गांव के कर्मा, टशी और वीर सिंह ने बताया कि उनके गांव में तीस हैंडपंप के साथ दो तीन विद्युत संचालित मोटरें लगी हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह से लेकर 15 मार्च तक उन्हें माइनस तापमान के बीच 40 डिग्री तक उबला पानी हैंडपंप में डालना पड़ता है। उसके बाद ही हैंडपंप से वह पानी भर पाते हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति के क्याटो और मोरंग गांव को छोड़कर सब जगह ऐसे ही हालात हैं। काजा में तैनात आईपीएच के अधिशसी अभियंता अशोक भोपल का कहना है कि माइनस तापमान में दिक्कत रहती है, लेकिन विभाग के कर्मचारी मुस्तैद है और किसी तरह की समस्या आने नहीं देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें