फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंगनाला में बर्फ का आंनद उठा रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला में बर्फ का आनंद उठा रहे पर्यटक
विज्ञापन

ताजा हिमपात से तापमान में आई भारी गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला, रोहतांग सहित उझी घाटी में हिमपात हुआ है। हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारी ठंड से मनाली में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वीरवार को भी सोलंगनाला, रोहतांग पास, सहित उझी घाटी में रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल सोलंगनाला में 30, रोहतांग पास गुलाबा में 45, कोठी में 30, मझाच में 8 इंच, पलचान में 8 इंच, कुलंग में 6 इंच ताजा हिमपात हुआ है। इससे घाटी के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, मनाली सहित घाटी के निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मनाली में घूमने आए पर्यटक ताजा हिमपात का खूब आनंद उठा रहे हैं। सैलानी सोलंगनाला, कोठी, पलचान में जाकर बर्फ के साथ अठखेलियां कर रहे हैं। पर्यटक यहां स्कीइंग, स्लैजिंग, स्नो स्कूटर सहित विंटर गेम्ज का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें