स्वार (रामपुर)।हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट ने वाल्मीकि समाज को ट्रस्ट में शामिल करने से इंकार करते हुए जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की मांग की। शनिवार को पूर्व भावाधस के प्रांतीय महामंत्री दीप सिंह राही के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा का पाठ कर मंदिर पर अपने समाज का हक जताया था।जिसके बाद मंदिर पर वाल्मीकि समाज द्वारा कब्जा किये जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन सहित मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया था। जिसपर पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षो को कोतवाली में बुलाया था। जहां वाल्मीकि समाज ने एस डीएम लालता प्रसाद शाक्य,पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन सौंप कर हनुमान मंदिर ट्रस्ट में तीन वाल्मीकि समाज के लोगों का नाम शामिल किए जाने की मांग की थी ।जिसपर मंदिर कमेटी ने दो दिन में अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया था।सोमवार को हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे जहां जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा ।जिसमे वाल्मीकि समाज द्वारा हनुमान मंदिर पर कब्जे की कोशिश,एव ट्रस्ट में शामिल करने से अवगत कराते हुए ट्रस्ट द्वारा लिए गए निर्णय कि किसी भी नए सदस्य को ट्रस्ट में शामिल नही करने की जानकारी देते हुए हनुमान मंदिर पर पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की ।बाद में ट्रस्ट द्वारा लिए गए निर्णय से एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य को लिखित रूप में अवगत कराया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी रामौतार गुप्ता,अमन गुप्ता,कृष्णा वर्मा,मुकेश सक्सेना,हरप्रसाद राठौर,संजय सैनी,सुरेंद्र शर्मा,छत्रपाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे ।