स्वार। रंगदारी नहीं देने पर राशन विक्रेता को एक युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। राशन विक्रेता ने एसपी को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला के राशन विक्रेता भूरा सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें आरोप लगाया है कि गांव निवासी एक युवक राशन की दुकान पर आकर रंगदारी मांगता है। भूरा सिंह का आरोप है कि युवक घर पर आकर रंगदारी की मांग करने लगा। रंगादारी नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया। उसने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।