फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई को चुनी जाएगी लाहौल-स्पीति की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति की टीम का चयन 31 को
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लाहौल-स्पीति जिला की सीनियर टीम का चयन 31 मई को सुबह 11 बजे बाशिंग ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। लाहौल-स्पीति क्रिकेट एडहॉक कमेटी के चेयरमैन आरएस कपूर और आरपी सिंह ने कहा है कि खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। चयन समिति के सदस्य लक्ष्यराज, सुरेंद्र ठाकुर, तेंजिंन करपा, लेखराज बौध और पूर्णचंद ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। चयन समिति ने जिला लाहौल-स्पीति के इच्छुक खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। लक्ष्यराज ने कहा कि लाहौल-स्पीति का पहला मैच 10 और 11 जून को मंडी के साथ होगा। जबकि, दूसरा मुकाबला 12 और 13 जून को सोलन जिला के साथ सुंदरनगर में होगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल में जिन खिलाड़ियों ने पहले हिस्सा लिया था, उनसे दोबारा फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें