फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजोग के लिए हेलीकाप्टर उड़ान की मांग

विज्ञापन
ओनजीसी हेलिकॉप्टर
विज्ञापन
कुल्लू। हाईटेक एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी पांगी ने भुंतर से पांगी के अजोग हेलीपैड के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान की मांग की है। हेलीकॉप्टर सेवा नहीं होने से घाटी में फंसे कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी तथा मरीज लंबे अरसे से फंसे हैं। संस्था के प्रधान हेम शर्मा, सचिव पारस राम, छात्र प्रेमलता, आशा, अल्का, प्रेम सिंह, सुरेंद्र, शीला, नरेंद्र, देवेंद्र, अरुण कुमार, मीना और देस राज ने कहा कि पिछले लंबे समय से पांगी के अजोग के लिए कोई भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं होने से जरूरतमंद लोगों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जल्द हेलीकॉप्टर की उड़ान शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें