फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल में लेंटर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस के मुताबिक चमन नामक युवक पतलीकूहल में छत पर कोई कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह जमीन पर जा गिरा। सिर पर चोट लगने से भीरी रक्तस्राव हुआ। जल्द उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पतलीकूहल निवासी चमन (31) के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि इस केस में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी कलमबंद किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें