फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग प्रवास से माघ संक्रांति को देवालय लौटे देवी देवता

विज्ञापन
Devta Temple - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार। एक माह पूर्व पोष संक्रांति को स्वर्ग प्रवास पर गए जिला के सैकड़ों देवी-देवता मकर संक्रांति को अपने देवालय लौट आए हैं। हरियानों, कारकूनों और देवलुओं ने देवी-देवताओं का देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया है। एक माह तक बंद पड़े देवी-देवताओं के कपाटों को भी हरियानों की ओर से खोल दिया है। माघ संक्रांति को कुल्लू घाटी में धूमधाम से मनाया गया। एक महीने के लिए स्वर्ग प्रवास पर गए देवी-देवताओं के देवालय लौटने पर देव समाज में खुशी का माहौल है। अब घाटी में पुन: देव कारज व मेलों का आयोजन शुरू होगा। देवता खुडीजल, टकरासी नाग, ब्यास ऋषि समेत सैकड़ों देवता स्वर्ग प्रवास से लौट आएं हैं। सभी देवी-देवताओं के मंदिरों को देव परंपरा के अनुसार खोला गया और देवी देवताओं के मुख्य दरबार से पर्दा हटाया गया है। श्रद्धालुओं ने रविवार सुबह तड़के ही स्नान कर अपने आराध्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख-शांति की कामना के साथ आने वाले साल में खुशहाली की दुआ की। उधर, देवता खुडीजल व अधिष्ठाता ब्यास ऋषि के देवालय में भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा और ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों और करनाला की स्वरलहरियों से पूरी घाटी का वातावरण देवमय हो उठा। इस संबंध में जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि पोष संक्रांति को स्वर्ग प्रवास पर गए अधिकतर देवी देवता मकर संक्रांति को लौट आए हैं। बावजूद कई देवता अगले माह फाल्गुन संक्रांति को लौटेंगे। देवता बिजली महादेव तीन माह बाद चैत्र संक्रांति को स्वर्ग प्रवास से अपने देवालय लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें