पर्यवेक्षक ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
केलांग (लाहौल स्पीति)। चुनाव आयोग की ओर से लाहौल क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक केआर वीएच एन चक्रवर्ती ने विधानसभा चुनाव के लिए लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। केलांग उपमंडल में स्थित यूरनाथ, गुमरंग, क्वारिंग, कोलोंग, गैमूर, जिस्पा, दारचा सुमदो, रारिक तथा योचे पोलिंग बूथों में स्थिति का जायजा लिया। वही संबंधित क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारियों से मिलकर चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से चुनाव आचार संहिता तथा पहले हुए विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों के दौरान मतदान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर डालें। वहीं वीवीपैट युक्त ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर जानकारी सांझा की।