कुल्लू। मौहल में 70 साल के बुजुर्ग की गिरने से मौत हो गई है।
मृतक के बेटे ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि उनके पिता डोला नंद शर्मा पुत्र केसरी नंद शर्मा, निवासी मौहल, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू एक जनवरी को अपने कमरे से उठे तो अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद जब उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि मृतक की मौत पर परिजनों ने कोई संदेह नहीं जताया है। संवाद